{"_id":"58cc33064f1c1b285a32ad90","slug":"two-youths-die-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव-सरसावा
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मकान की छत का गिरा मलबा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण मकान की छत का मलबा गिरने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के बाकी लोग बाहर गए हुए थे। सुबह जब वह घर पहुंचे और युवक की तलाश की तो उसका शव मलबे में दबा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी लीलू का परिवार बृहस्पतिवार की रात किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसका 27 वर्षीय पुत्र राकेश घर पर अकेला था। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग घर आये तो वहां का नजारा देख उनके होश फाख्ता हो गए। घर के एक कमरे में आग लगने के कारण छत का सारा मलबा नीचे गिरा था।
उन्होंने राकेश की तलाश की तो कहीं नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों की मदद से मकान का मलबा हटाया तो राकेश का शव मलबे में अधजली हालत में दबा मिला। इसके बाद परिवार कोहराम मचा है। घर में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन आग रात में किस समय लगी यह पता नहीं चल सका है। साथ ही पड़ोसियों को भी इस हादसे का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
सरसावा। बस की इंतजार में खड़े एक व्यक्ति की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गयी। मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया तथा शव को पीएम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को थाने पहुंचे ग्राम टोली थाना बेहट के नौमान पुत्र फुरकान ने बताया कि वह अपने बड़े भाई जावेद के साथ किसी काम से बृहस्पतिवार को यमुनानगर गया था। वापसी में वे यमुना नदी के समीप करन ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके।
भोजन कर घर लौटने के लिए उसके भाई ने सड़क किनारे जाकर किसी वाहन को रोकने का बात कही। इसी बीच यमुनानगर की ओर आ रहे गैस के सिलेंडरों से लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े उसके भाई को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उसने पुलिस को खबर दी तो पुलिस ने ट्रक को शाहजहांपुर चौकी पर पकड़ लिया तथा चालक को भी हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई नौमान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया।