{"_id":"698f7706bdcdbcadfa071eb8","slug":"two-women-duped-of-gold-jewellery-after-being-lured-into-conversation-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-169385-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बातों में फंसाकर दो महिलाओं से सोने के आभूषण ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बातों में फंसाकर दो महिलाओं से सोने के आभूषण ठगे
Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकार रेखा शर्मा। स्रोत-स्वयं
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में दाल मंडी पुल पर बातों में फंसाकर एक अज्ञात महिला ने दो महिलाओं से सोने के आभूषण उतरवा लिए और भाग गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र में बाजोरिया रोड निवासी रेखा शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को जेठानी सुमन शर्मा के साथ गुच्छा मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी के बाद दोनों दाल मंडी पुल पर पहुंचीं, जहां एक अज्ञात महिला उनसे मिली। आरोप है कि महिला ने बातों में दोनों को विश्वास में लिया। उनके साथ रिक्शा में बैठकर बेहट अड्डे की ओर चल दी।
रास्ते में उक्त महिला ने सोना दोगुना करने का झांसा दिया और टप्पेबाजी करते हुए रेखा शर्मा की तीन अंगूठियां, कानों के टॉप्स, तुलसी माला का सोने का लॉकेट और सुमन शर्मा के कानों के टॉप्स, एक अंगूठी और गले की चेन जिसमें गणेश जी का लॉकेट था, उतरवा लिए।