{"_id":"654007c2a75e602b5a06d70a","slug":"two-women-died-of-fever-two-dengue-patients-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-12276-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बुखार से दो महिलाओं ने तोड़ा दम, डेंगू के दो मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बुखार से दो महिलाओं ने तोड़ा दम, डेंगू के दो मरीज मिले
Tue, 31 Oct 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर/बड़गांव। जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप भी कम नहीं हुआ है। बड़गांव में तो बुखार जमकर कहर ढा रहा है। सोमवार को सिसौनी गांव में बुखार से फिर दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों में डेंगू तो तीन चिकनगुनिया के नए मामले सामने आए। अब तक 377 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
बड़गांव क्षेत्र के गांव सिसौनी निवासी प्रकाशी (70) पत्नी चंद्रभान को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजन घर पर ही पीड़िताओं को उपचार दिला रहे थे। सोमवार को पीड़िता की अचानक हालात ख़राब होने से मौत हो गई। वहीं सुधा (24) पत्नी भूपेंद्र भी पिछले दिनों से बुखार की चपेट में थी। जिसकी सोमवार को मौत हो गई। इनके परिजनों का दावा है कि मौत बुखार के चलते हुई है। उधर, गांव में पिछले एक माह में बुखार 12 से अधिक जिंदगी लील चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सोमवार को डेंगू के दो और चिकनगुनिया के तीन केस मिले हैं, जो शहर के अलावा देहात क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बड़गांव क्षेत्र में बुखार से मौत की जानकारी की जा रही है।