{"_id":"5f397e098ebc3e4ae00fb38d","slug":"two-women-admitted-to-kovid-19-gave-birth-to-healthy-babies-saharanpur-news-mrt496500318","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 में भर्ती दो महिलाओं ने दिया स्वस्थ शिशुओं को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 में भर्ती दो महिलाओं ने दिया स्वस्थ शिशुओं को जन्म
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भरती दो गर्भवती महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। दोनों महिलाओं का सफल आपरेशन करने वाली चिकित्सीय टीम में खुशी का माहौल है।
कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी दे रही मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ महिला चिकित्सक सर्जन डॉ स्वाति जैन ने बताया कि वार्ड में कोरोना पॉजिटिव आठ गर्भवती महिलाएं भर्ती थी। एक सप्ताह पहले एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई जब अल्ट्रासाउंड कर जांच की गई तो स्वस्थ शिशु की धड़कन कम मिली। इसके बाद महिला को तत्काल इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है जहां महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया, जो कोरोना नेगेटिव पाया गया। इसी प्रकार 15 अगस्त को सुबह के समय तथा शाम के समय दो गर्भवती महिलाओं की आकस्मिक परेशानी देखते हुए अल्ट्रासाउंड करने के पश्चात पाया गया कि गर्भस्थ शिशु द्वारा गर्भाशय में गंदगी कर दी गई है, वहीं दूसरी गर्भवती के गर्भस्थ शिशु की स्थिति भी नाजुक है इसके बाद दोनों महिलाओं के सफल ऑपरेशन किए गए। इनमें एक महिला ने बालक तथा एक महिला ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। दोनों नवजात कोरोना नेगेटिव पाए गए।
डॉ स्वाति जैन ने बताया कि कोविड-19 वार्ड में अभी भी पांच गर्भवती महिलाएं भर्ती हैं। डॉ स्वाति ने अपने सहयोगी डॉक्टर संदीप सैनी तथा डॉ पंकज एवं पैरामेडिकल स्टाफ का आभार जताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिनेश सिंह मार्तोलिया तथा सीएमएस डॉक्टर संजीव कुमार ने इस पर हर्ष जताया है।