फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two thieves caught during checking, six bikes recovered

चेकिंग के दौरान दो चोर पकड़े, छह बाइक बरामद

Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two thieves caught during checking, six bikes recovered
सहारनपुर, सरसावा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर छह बाइक बरामद की है। दोनों चोरों के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को सरसावा थाने में प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर की मौजूदगी में सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बाइक चोरों के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मंगलवार शाम को अंबाला रोड पर ग्राम गोविंदपुर में वैष्णोंधाम मंदिर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टूटी कोई नंबर प्लेट की बाइक पर आते हुए दो युवकों को रोककर बाइक के कागजात मांगे, जब वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तो दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छह बाइक तथा पूर्व में लूटा गया एक लैपटॉप एवं दो चाकू भी बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवक हुसैन पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम पठेड़ तथा तौय्यब पुत्र इकबाल ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना के विरुद्ध जनकपुरी, सरसावा, चिलकाना थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संगीन धाराओं में दर्जन भर से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed