फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two teenagers died in scooter accident in Saharanpur and atmosphere of grief among in family

उजड़ गईं दो जिंदगियां: पीछे से ट्रक में घुसी स्कूटी, दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत, परिजनों में मचा कोहर

Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Nov 2023 12:37 AM IST
सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में हुए दर्दनाक हादसे में दो जिंदगियां उजड़ गईं। दोनों किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Two teenagers died in scooter accident in Saharanpur and atmosphere of grief among in family
एक्सीडेंट में दो किशोरों की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के गागलहेड़ी में देहरादून-हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार दो किशोर पीछे से जा टकराए। दुर्घटना में दोनों किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


गांव हरोड़ा निवासी मुकीम (16) पुत्र रमजानी और अयान (15) पुत्र महबूब स्कूटी से किसी कार्य के लिए सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गागलहेड़ी आ रहे थे। जैसे ही वे देहरादून रोड पर शिवालिक ढाबे के निकट सब्जी मंडी के सामने पहुंचे तो स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए। दुर्घटना में मुकीम का सिर ट्रक से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अयान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अयान को सहारनपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण उसे चिकित्सकों ने देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों किशोरों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि मुकीम के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी तक पहुंचा प्यार, अब वैवाहिक जीवन में आया ऐसा मोड़, हर कोई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed