UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी तक पहुंचा प्यार, अब वैवाहिक जीवन में आया ऐसा मोड़, हर कोई हैरान
Saharanpur News : युवती की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर पड़ोसी गांव के युवक से दोस्ती हो गई थी। थोड़े ही दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
विस्तार
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार से शादी तक पहुंच गई। युवती को एक बच्चा भी हुआ, लेकिन उसके बाद दांपत्य जीवन में ऐसी खटास आई कि दोनों जुदा हो गए। युवती को उसके परिजनों ने भी अपनाने से मना कर दिया। अब युवती अपने किसी रिश्तेदार के यहां शरण लिए है।
सहारनपुर के गंगोह में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर पड़ोसी गांव निवासी युवक से दोस्ती हो गई। थोड़े ही दिन में दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी के लिए युवती के परिजन राजी नहीं हुए तो दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया।
इसके बाद युवती एक बच्चे की मां बन गई। कुछ दिनों बाद दोनों में मनमुटाव होने लगा तो मामला कोतवाली तक पहुंचा, पुलिस ने दोनों में समझौता करा कर पत्नी को पति के साथ भेज दिया। दोबारा फिर दोनों में मनमुटाव हुआ तो पत्नी कोतवाली पहुंची।
पुलिस ने पूर्व की भांति समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन इस बार पति ने पत्नी को साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। युवती के परिजनों ने भी उसे घर ले जाने से इंकार कर दिया। अब बेबस युवती अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रह रही है। पीड़िता ने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Mini Murder Case: कलाई पर राखी बंधवाकर कभी जिसे दिया था रक्षा का वचन, उसी बहन के बेरहमी से भाई ने हर लिए प्राण
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कई बार वह समझौता करा चुके हैं। फिर से दोनों को बैठा कर मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: देहरादून से आनंद विहार जा रही वंदे भारत पर पथराव, शीशा क्षतिग्रस्त, वेस्ट यूपी में यह तीसरी घटना