फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two students shot dead in broad daylight in Bhayla

Saharanpur News: भायला में दो छात्रों को दिनदहाड़े गोली मारी

Sat, 17 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two students shot dead in broad daylight in Bhayla
सीएचसी में छात्रों को गोली लगने के मामले में लोगों से पूछताछ करते सीओ - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली देवबंद के भायला गांव में नहर की पटरी से गुजर रहे दो छात्रों को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिसमें दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसपी ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

भायला कलां निवासी सिद्धार्थ (15) पुत्र पवन नौवीं कक्षा तथा विनय (17) पुत्र राकेश 12वीं कक्षा के छात्र हैं। दोनों गांव के ही इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों नहर की पटरी से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइकों पर आए छह-सात युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। विनय के पैर और सिद्धार्थ की कमर में गोली लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ रामकरन सिंह व इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी वहां पहुंचे और मौका मुआयना कर लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में भी लिया है। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

छात्रों में आपसी रंजिश का मामला, चार टीमें गठित
देवबंद। हमले के पीछे छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस की जांच पड़ताल में पाया गया कि घायल व हमलावर एक ही कॉलेज के छात्र हैं। इनमें आपसी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें गोली चली है। इसमें कुछ युवकों की पहचान कर ली गई, जो अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी कि क्या उनकी योजना थी और कहां से वह हथियार लेकर आए थे। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

भायला गांव में गोली लगने के बाद घायल को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराते परिजन

भायला गांव में गोली लगने के बाद घायल को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराते परिजन- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed