फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two prison guards suspended for assault in jail

Saharanpur News: जेल में मारपीट करने के आरोप में दो बंदी रक्षक निलंबित

Fri, 07 Jul 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two prison guards suspended for assault in jail
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जेल गए चारों आरोपियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दो बंदी रक्षकों निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन

देवबंद की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री शशी बाला पुंडीर ने मामले में डीजी जेल से कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जिला कारागार में विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम, प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार, लविश पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव रणखंड़ी कोतवाली देवबंद और विकास उर्फ विक्की पुत्र शिव कुमार निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा बंद हैं। अनुसूचित जाति के बंदी रक्षक नरेश और कर्मवीर ने चारों युवकों के राजपूत समाज से होने की बात कहते हुए मारपीट की थी।
विज्ञापन

वहीं, युवकों के परिवार के सदस्य सलोचना, प्रदीप, विक्रम और प्रमोद ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि जांच के बाद दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed