फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two peoples has died and three injured in car accident on highway at Saharanpur

सहारनपुर: मातम में बदली शादी की खुशियां, मामा सहित दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 11 Mar 2021 07:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Mar 2021 07:54 PM IST
सार

  • सहारनपुर में डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, मामा सहित दो की मौत
  • छुटमलपुर बाईपास पर बड़कलां फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
  • रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

विज्ञापन
Two peoples has died and three injured in car accident on highway at Saharanpur
हाईवे पर पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार सहारनपुर के छुटमलपुर बाईपास पर बड़कलां फ्लाईओवर के ऊपर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा गुरुवार की शाम साढ़े तीन बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे बाईपास पर हुआ। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में प्रवीण (40 वर्ष) पुत्र प्रेमचंद निवासी नयाबांस तल्हेड़ी चुंगी के पास देवबंद और मांगेराम (42 वर्ष) पुत्र सुखबीर साधारणपुर थाना देवबंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवम पुत्र महेंद्र निवासी प्रेम नगर देहरादून, विकास पुत्र पूरणमल निवासी तल्हेड़ी चुंगी देवबंद व संदीप पुत्र ताराचंद निवासी साखन खुर्द देवबंद घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जहर खाकर सीओ ऑफिस पहुंचा युवक, हालत बिगड़ने पर अफसरों में मचा हड़कंप, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कार सवार प्रवीण की भांजी की शादी थी। सभी लोग बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के खुशहालीपुर गांव में जा रहे थे। उधर, हादसे की सूचना पर खुशहालीपुर निवासी मृतक के बहनोई सुभाष के घर शादी समारोह में मातम पसर गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed