फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more Holi special trains announced, to begin operations from 25th

Saharanpur News: दो और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, 25 से शुरू होगा संचालन

Sat, 21 Feb 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two more Holi special trains announced, to begin operations from 25th
- फिरोजपुर कैंट-दानापुर और अमृतसर-कटिहार के बीच होंगी दोनों ट्रेनें संचालित
विज्ञापन


- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों को मिलेगी राहत, बुकिंग भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। होली पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है, जोकि सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 25 फरवरी से शुरू हो जाएगा, जो सात मार्च तक संचालित होंगी। ट्रेनें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए चलेंगी।
ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी, दो मार्च और छह मार्च को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो मोगा, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में शाम 7:40 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04615 दानापुर-फिरोजपुर ट्रेन 27 फरवरी, तीन मार्च व सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे संचालित होगी और आरा, रघुनाथपुर, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, न्यू वेस्ट केबिन, वाराणसी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन शाम 5:50 बजे आएगी। ट्रेन में 22 कोच हैं। अप-डाउन में तीन-तीन चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04614 अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी, एक मार्च और पांच मार्च को अमृतसर से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, साहनेवाल, अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में रात 8:25 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04613 कटिहार-अमृतसर ट्रेन 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को कटिहार से सुबह चार बजे चलेगी, जो नौगछिया, मनसी, खगड़िया, बरौनी, बछवारा, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण, छपरा, सिवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन सुबह आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed