फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more dengue patients were found in the district, the number reached 452

चौधरी चरण सिंह को दिया जाए भारत रत्न

Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients were found in the district, the number reached 452
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विचार मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन मेें सर्वसम्मति से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने और उनके नाम पर दिल्ली में संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एमएस राणा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों से ही देश के किसान, मजदूर और वंचित वर्गों की बेहतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संगठन चौधरी चरण सिंह के विचारों का प्रचार प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। सम्मेलन के संयोजक एवं प्रदेश महासचिव चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारतरत्न देने की मांग देश के करोड़ों किसानों की है। पूर्व प्रधानमंत्री ने किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया। उनकी याद में दिल्ली में एक संग्रहालय बनना चाहिए। वशिष्ठ अतिथि चौधरी इकबाल सिंह कवि, पवन सिंह राणा, सतपाल सिंह चौहान, चौधरी अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, पद्म सिंह, चंद्रपाल सिसौली, तेजपाल, अनुज तोमर, सचिन चौधरी, भगत सिंह, नरेंद्र सिरोही, अरविंद मलिक, रजनीश चौहान, प्रीतम सिंह, सुदेश, आरती शर्मा, नरेश रानी, नीलू राणा, जगपाल, मनोज मलिक, अरविंद झबीरन आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed