फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two more dead from Corona, 62 new infected found

कोरोना से दो और लोगों की मौत, 62 नए संक्रमित मिले

Tue, 18 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two more dead from Corona, 62 new infected found
सहारनपुर/बड़गांव। कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। उधर, जनपद में मंगलवार को 62 नए संक्रमित भी मिले। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2261 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहली मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई। चिलकाना रोड स्थित अमन पैलेस क्षेत्र में रहने वाले 39 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही उसे अन्य समस्याएं भी थीं, जिनकी वजह से उनकी मौत हुई है। दूसरा व्यक्ति बड़गांव क्षेत्र का है। उक्त व्यक्ति की पत्नी के साथ जांच मंगलवार की सुबह किट से की गई थी। पति और पत्नी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले की चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस 62 वर्षीय व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर लेकर जाती तब तक उसकी घर पर ही मौत हो गई। उनको किडनी की समस्या थी, जिसकी वजह से वह डायलिसिस पर थे। बड़गांव में कोरोना से यह पहली मौत है, जिसे लेकर मृतक के परिजनों के साथ ही बड़गांव क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने दो मौतों की पुष्टि भी की। उधर, मंगलवार को 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें मिशन कंपाउंड का एक, खानआलमपुरा के चार, गांव उनाली का एक, राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक, छुटमलपुर के दो, इस्लामाबाद का एक, रानी बाजार का एक, बंजारों का पुल का एक, कृष्णानगर का एक, पिलखनतला का एक, लेबर ऑफिस का एक, हकीकतनगर का एक, खुमरान पुल का एक, रेलवे कॉलोनी का एक, न्यू ज्वाला नगर का एक, कपासी का एक, शिवपुरी कॉलोनी के दो, साढ़ौली कदीम का एक, फिराहेड़ी का एक, भैरमऊ का एक, कुतुबपुर कुसानी का एक, बंजाराना नकुड़ का एक, चौधरियान का एक, कैलाशपुरम का एक, कायस्थवाड़ा देवबंद का एक, जोशवाड़ा देवबंद का एक, सापला खतरी के चार, मक्खन कॉलोनी का एक, सुगर मिल के दो, नुमाइश कैंप के दो आदि शामिल हैं। 100 लोगों की मंगलवार को कोविड सेंटरों से छुट्टी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed