फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two miscreants who carried out robbery from a jeweler were arrested in an encounter

Saharanpur News: सराफ से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who carried out robbery from a jeweler were arrested in an encounter
-दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा मौके से भागा
विज्ञापन

- बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी समेत अन्य सामान बरामद

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। 11 फरवरी को सराफ के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखे, चार जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक, सराफ से लूटा गया बैग समेत 58 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।

सोमवार देर रात पुलिस मंगलौर मार्ग स्थित चंदपुर भट्ठे के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मंगलौर की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो दो बदमाशों के पैर में लगी। वहीं तीसरा साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाशों की पहचान दानवीर पुत्र सुशील और रोहित पुत्र सेठपाल निवासी गांव नगली मेहनाज के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि 11 जनवरी की देर शाम बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देवबंद के मोहल्ला जोशीवाड़ा निवासी सराफ अरविंद वर्मा से बैग छीन लिया था। बैग में एक लाख 68 हजार रुपये की नकदी, दुकान की चाबियां आदि थे। रुपयों को उन्होंने आपस में बांट लिया था। मौके से भागे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed