{"_id":"64c8010cb9d12d89960798e4","slug":"two-miscreants-involved-in-robbery-from-bank-employee-caught-in-police-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6952-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े बैंक कर्मचारी से लूट में शामिल दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े बैंक कर्मचारी से लूट में शामिल दो बदमाश
विज्ञापन
सरसावा। बंधन बैंक के कर्मचारी योगेश से मोबाइल और टैबलेट लूट की घटना में शामिल दो बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिए, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। नौकरी से निकाले जाने से क्षुब्ध होकर बैंक के पूर्व कर्मचारी ने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि नकुड़ रोड पर हाईवे पुल के समीप मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बाइक सवारों को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला, लेकिन दो बदमाश मुकुल पुत्र शिव कुमार निवासी अकबरपुर माजरा थाना देवबंद और राबिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बदमाशों से लूटा गया टैबलेट, मोबाइल के साथ ही तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे, बिना नंबर की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में मुकुल ने बताया कि वो बंधन बैंक में काम करता था। वहां छह माह पहले प्रबंधक से कहासुनी के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने प्रबंधक को लूटने की योजना बनाई तथा अपने दो साथियों अपने ही गांव निवासी रोबिन व एक अन्य को भी साथ ले लिया। परंतु गलती से 25 जुलाई को प्रबंधक के स्थान पर दूसरे कर्मचारी को लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह बताया कि दोनों बदमाश मुकुल तथा रोबिन को जेल भेज दिया गया है जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।