फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two migrants from Mumbai and Dehradun came out positive

मुंबई और देहरादून से आए दो प्रवासी पॉजिटिव निकले

Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two migrants from Mumbai and Dehradun came out positive
सहारनपुर। जनपद में दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से एक मुंबई और दूसरा देहरादून से आया था। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 255 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक मुंबई से आया था, जिसे सप्ताह भर पहले आईआईटी के सहारनपुर स्थित कैंपस आईपीटी में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही है, जिसके तुरंत बाद उसे कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है। दूसरा व्यक्ति देहरादून मंडी से आया था, जिसे बेहट क्षेत्र में क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे भी कोविड-19 सेंटर में भेजा गया। दोनों के परिजनों को क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपलिंग की जा रही है। अब जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 255 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 213 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 42 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

नेगेटिव रिपोर्ट से मिली राहत
देहरादून के अस्पताल में हुई बुजुर्ग की मौत के बाद चिकित्सा विभाग ने गोविंद नगर की संबंधित गली को सील कराते हुए परिजनों को क्वारंटीन किया था। साथ ही सैंपलिंग की गई थी। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद मोहल्लेवासियों ने भी राहत की सांस ली है। अब क्वारंटीन किए परिजन अपने घर रह सकेंगे। साथ ही मोहल्ले की सील भी हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला की मौत
खाताखेड़ी निवासी एक महिला की चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हुई है। सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मोहल्ले को सील करने के साथ ही परिजनों को क्वारंटीन किया। सैंपल भी लिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी महिला की मौत की जानकारी मिली है। मोहल्ले को सील करने की तैयारी चल रही है।

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में संस्कार निधि पदाधिकारियों द्वारा सीएमओ कार्यालय पहुंचकर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। नगर विधायक ने कहा कि सरकारी चिकित्सक जिस प्रकार अपनी जान पर खेलकर इलाज में जुटे हैं वह काबिले तारीफ है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी कोरोना योद्धाओं के काम को सराहा। इस मौके पर योगेश गुप्ता, सुधीर जोशी, फादर डेनियल, अनिल शर्मा, जावेद सरोहा, साजिद चौधरी, आजम शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed