फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two members of interstate vehicle thief gang caught

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़े, दो कार और नौ बाइकें बरामद

Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two members of interstate vehicle thief gang caught
पकड़े गए वाहन चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी देहात विद्या सागर मिश्र - फोटो : SAHARANPUR
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है। उनके पास से चोरी की दो कार और नौ बाइक के साथ ही एक फर्जी आरसी भी पुलिस ने बरामद की। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की रात में सवा दो बजे फतेहपुर थाना पुलिस ने छुटमलपुर-कलसिया मार्ग पर मुजफ्फराबाद से आगे एक फार्म हाउस में घेराबंदी कर अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य (मुकर्रम निवासी मुहल्ला धोबियान बेहट और इरफान निवासी मुहल्ला मनिहारान बेहट) को दबोचा। इनके कब्जे से चोरी की इंडिगो और स्विफ्ट के साथ ही नौ बाइक भी पुलिस ने बरामद की। एक फर्जी आरसी भी पुलिस को चोरों के कब्जे से मिली। इनमें से एक बाइक इन्होंने हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब से चोरी की। मौके से इनके दो साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथी फिरोज निवासी नगला झंडा बेहट, शहनवाज उर्फ सोनू निवासी गांव संसारपुर थाना बेहट, उसमान निवासी मल्लूपुर थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर और पप्पू उर्फ लियाकत निवासी नुमाइश कैंप थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर के साथ मिल कर दूसरे जिलों और राज्यों से बाइक और कार चोरी करते थे। इसके बाद इनके इंजन, चैसिस नंबर बदल कर फर्जी आरसी बना कर नए पंजीकरण नंबर के साथ इन्हें खुले बाजार में बेच देते थे। खरीददार को शक भी नहीं होता था कि यह वाहन चोरी का है। पकड़े चोरों के साथ ही उनके उक्त चारों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। वाहन चोर गिरोह को पकड़ने वाली टीम में एसओ मनोज चौधरी, एसआई दीपचंद और रघुनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कसाना, कांस्टेबल पंकज, सचिन, अभिषेक, विशाल, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकर्रम का है बेहट में कार बाजार
छुटमलपुर। थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्य मुकर्रम का बेहट में कार सेल बाजार है। जहां से वह गुलफाम के साथ मिल कर चोरी की गाड़ियों को नंबर एक में करके बेचा करता था। ये लोग नेट से चोरी की गई गाड़ियों से मिलते जुलते चेसिस नंबर वाली गाड़ी तलाश करते थे फिर चोरी के वाहन का चैसिस नंबर बदल कर नेट से ट्रेस की गई गाड़ी के पंजीकरण नंबर की फर्जी आरसी बना कर खरीददारों को उन्हें बेच देते थे।

गिरोह का सरगना उस्मान है जेल में बंद
छुटमलपुर। गिरोह के सदस्यों उसमान, पप्पू और फिरोज पर पूर्व में भी बाइक और चोरी के मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। इनमें उस्मान गिरोह का सरगना है जो कोतवाली देहात से कार चोरी और फर्जी आरसी बनाने के मामले में विगत दिसंबर को जेल भेजा। तभी वे वह जिला कारागार में बंद हैं। जबकि पप्पू उस मामले में वांछित चल रहा है।

फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर और बरामद मोटरसाईकिलें

फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर और बरामद मोटरसाईकिलें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed