फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two members of interstate bike thief gang arrested

Saharanpur News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two members of interstate bike thief gang arrested
चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए दो पहिया वाहन। श्रोत पुलिस - फोटो : bilawar news
गंगोह। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जनपद यमुनानगर (हरियाणा) के गांव बुडिया निवासी शमीम और गंगोह के गांव बाढ़ीमाजरा निवासी उस्मान शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें विद्यार्थी तिराहे से पशु पैठ चौराहे जाने वाले रास्ते पर बिजली घर के पास से पकड़ा। उनके पास से चोरी की एक-एक बाइक बरामद हुई, जबकि निशानदेही पर ईख के खेत से 12 अन्य चोरी की बाइक भी मिली।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह अपने दो अन्य साथियों मोहसीन और इमरान उर्फ मन्ना के साथ मिलकर सहारनपुर, हरियाणा और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहन ग्राम बुढनपुर के पेट्रोल पंप के पास ईख के खेत में छिपा दिए जाते थे और फिर औने-पौने दामों में अज्ञात लोगों को बेच दिया जाता था। गिरफ्तार शमीम के खिलाफ पूर्व में भी थाना गंगोह में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed