फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two lakh people of the district will not be able to get Corona vaccine

जिले के दो लाख लोग नहीं लगवा पाएंगे कोरोना का टीका

Wed, 20 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two lakh people of the district will not be able to get Corona vaccine
जिले के दो लाख लोग नहीं लगवा पाएंगे कोरोना का टीका
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। हृदयरोगी को टीका नहीं लगेगा तो कोविड-19 वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने गर्भवती और एलर्जी वाले मरीजों का भी टीकाकरण न करने की बात कही है। जिले में ऐसे लोगों की संख्या करीब दो लाख है, जो टीका नहीं लगवा पाएंगे।
आगामी दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन के कर्मियों तथा तीसरे एवं अंतिम चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा कुछ खास रोगियों का टीकाकरण होना है। गर्भवती, छोटे बच्चे को दूूध पिलाने वाली महिला या फिर दिल व एलर्जी के रोगी टीका नहीं लगवा पाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 1,60,000 गर्भवती
एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद में करीब 1,60,000 गर्भवती हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की बात करें तो उनमें ज्यादातर संख्या महिलाओं की है, जिनमें आशाएं, एएनएम, आंगनबाड़ी, नर्स आदि शामिल हैं। इनमें गर्भवती और छोटे बच्चों को संभालने वाली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल और एलर्जी के मरीज भी अधिक
विशेष सर्विलांस अभियान के दौरान सहारनपुर में 17 हजार से ज्यादा शुगर और 7000 से ज्यादा हाई ब्लड प्रेशर के मरीज मिले थे। पांच जुलाई से 15 जुलाई तक यह सर्वे हुआ था। सर्विलांस में 1260 स्वास्थ्य टीमें लगी थीं, जिन्होंने 7,03,278 घरों का सर्वे किया था। बुखार और खांसी से ज्यादा हृदय रोग से संबंधित मरीज मिले थे। जिनको ब्लीडिंग की शिकायत रहती है या जो खून पतला करने की दवा ले रहे हों, उन्हें टीका नहीं लगेगा। उधर, एलर्जी यानी त्वचा रोगियों की संख्या भी कम नहीं है। एसबीडी जिला अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंचते हैं।
इन लोगों को है मनाही
- जिन्हें एलर्जी की शिकायत है।
- जिन्हें बुखार हो।
- जिन्हें ब्लीडिंग की समस्या रहती है या जो खून पतला करने की दवा ले रहेे हों।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
- कुछ ऐसी दवाएं लेने वाले, जिनसे इम्युनिटी प्रभावित होती है।
जुलाई में हुए सर्वे की रिपोर्ट
घरों का सर्वे --------- 703278
लोगों की जांच ------- 367823
बुखार के मरीज ------- 895
खांसी के मरीज -------- 1117
हृदय रोगी ------------- 2111
शुगर मरीज ---------- 17611
हाई बीपी -------------- 7717
सांस ------------------- 8945
सर्वे में लगी टीमें ------ 1260
कोविड-19 टीकाकरण में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराया गया है। आगामी दिनों में चलने वाले टीकाकरण अभियान में भी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed