फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two km road from Pul Khumran towards Chilkana will be shiny

Saharanpur News: पुल खुमरान से चिलकाना की तरफ दो किमी सड़क होगी चकाचक

Fri, 29 Sep 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two km road from Pul Khumran towards Chilkana will be shiny
सहारनपुर। वर्षों से जर्जर पड़ी पुल खुमरान से चिलकाना की तरफ दो किलोमीटर तक की सड़क जल्द ही स्मार्ट रोड में तब्दील होने जा रही है। करीब दो किलोमीटर की सड़क पर काम शुरू हो गया है। सड़क पर डिवाइडर के साथ ही फुटपाथ भी दिया जाएगा। कुछ जगहों पर विद्युत लाइन को भूमिगत किया जा रहा है। अगले दो महीने में कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में 23 किलोमीटर की सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाना है। इनमें से कुछ सड़कों पर काम पूर्ण हो चुका है, जिनमें रेलवे रोड, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक की सड़क और जीपीओ रोड शामिल हैं। अन्य सड़कों पर काम चल रहा है। अब पुल खुमरान से चिलकाना की तरफ दो किलोमीटर तक की सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह सड़क करीब दो किलोमीटर की रहेगी। इसका कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। हॉट मिक्स मशीन से सड़क तैयार की जा रही है। पुल खुमरान से मंडी समिति रोड तिराहे तक की सड़क को दूसरे चरण में बनाया जाएगा। सड़क बनने से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। क्योंकि पुल खुमरान से मंडी समिति रोड तिराहे तक सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। कई साल से लोग सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

127 करोड़ रुपये की है स्मार्ट रोड की परियोजना
महानगर में 23 किलोमीटर की स्मार्ट सड़कों पर कुल 127 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों का निर्माण आरसीसी, पीडब्ल्यूडी सहित कई फर्म कर रही हैं। इनमें घंटाघर के आसपास की सड़कों को पूरी तरह स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिनमें पूरी सड़क पर विद्युत लाइन को भूमिगत किया जा रहा है, जबकि अन्य स्मार्ट रोड पर तिराहों और चौराहों पर विद्युत लाइन को भूमिगत किया जा रहा है। खास बात यह है कि स्मार्ट रोड के लिए ट्रांसफार्मर भी नए जमाने के आए हैं, जो बॉक्स टाइप है।

------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत चिलकाना रोड पर स्मार्ट रोड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। चौराहों और तिराहों पर विद्युत लाइन को भूमिगत किया जा रहा है।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed