फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed, one injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Mon, 14 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
बेहट (सहारनपुर)। रविवार की रात में कोतवाली बेहट क्षेत्र में दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम पर भेजकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहला हादसा कलसिया तिराहे पर हुआ। सहारनपुर की पारसपुरम कॉलोनी निवासी अनुज (25) पुत्र रामकिशोर और पेपर मिल रोड निवासी रवि (22) पुत्र सोनू किसी काम से बेहट की तरफ आए थे। देर रात वापस लौटते समय कलसिया में तिराहे पर उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर घायल हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गांव बाबैल बुजुर्ग के पास हुआ। मिर्जापुर निवासी अरशद (50) पुत्र असगर स्कूटी पर सवार था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में घायल अरशद को पुलिस अस्पताल ले गई, वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसों की सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया अभी तक तहरीर नहीं मिलने के कारण हादसों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed