फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed, 2 injured in road accident

सड़क हादसोंे में दो की मौत, दो घायल

Sat, 03 Feb 2018 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sat, 03 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two killed, 2 injured in road accident
सीएचसी में भर्ती सड़क दुघर्टना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद-गंगोह मार्ग पर सड़क किनारे गंभीर घायलावस्था में पुलिस को मिले व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। माना जा रहा है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं, नगर के मजनूवाला रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उधर, लखनौती में सड़क हादसे में घायल हुए रिटायर्ड दरोगा की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि गंगोह मार्ग पर भायला लबकरी गांव के बीच सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर घायलावस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है। उधर, रणखंड़ी गांव निवासी मंजीत बृहस्पतिवार की रात देवबंद से बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह नगर के मजनूवाला मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान सूचना मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

लखनौती। वाहन की टक्कर से बाइक सवार रिटायर दारोगा और उसकी बेटी घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दारोगा को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव बहादरनगर निवासी अलीजान यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त दारोगा था। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी अफसा को सीएचसी में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही यह सहारनपुर बस स्टैंड से थोड़ा आगे निकले तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दोनों बाप बेटी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते अलीजान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर देने पर वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


शुक्रवार को शव को गांव लाकर सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्बास अली, पूर्व प्रधान फरजंद अली ने मृतक के घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed