{"_id":"6850674e7edea0abb10c2b64","slug":"two-including-a-woman-died-and-one-injured-in-separate-road-accidents-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-151954-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
Tue, 17 Jun 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड/मुजफ्फराबाद। जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार देर रात कमर उल जमा उर्फ चांद बाइक से भगवानपुर की ओर जा रहा था। गांव मक्काबांस के निकट सामने से आ रहे थाना सदर बाजार क्षेत्र के पेपर मिल रोड निवासी बाइक सवार सुहैल से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान कमर उल जमा उर्फ चांद (25) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
दूसरा हादसा थाना फतेहपुर के मुजफ्फराबाद में हुआ। गांव शेखुपुर मुजाहिदपुर निवासी गुलिस्ता (45) को ट्रक ने कुचल दिया। सोमवार सुबह वह अपने छोटे बेटे सोहराब के साथ बाइक पर मुजफ्फराबाद में किसी काम से आई थी। वापस घर लौटते समय ब्लॉक मुख्यालय के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने घायल को पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। परिजन शव को बिना पुलिस की कार्रवाई के घर ले गए।