फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two gruops fought, six wounded

कहासुनी पर दो पक्षों में चले धारदार हथियार, हुआ पथराव, छह घायल

Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
two gruops fought, six wounded
नमाज का समय अलग-अलग तय करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की शुरू, फायरिंग की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की सम्राट विक्रम कॉलोनी में कहासुनी को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों के मारपीट होने के साथ धारदार हथियार चल गए। दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। इसमें छह लोग घायल हुए। चर्चा है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

घटना रविवार सुबह पांच बजे की है। पुलिस के मुताबिक सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी परवेज और मुमताज पक्ष के लोग पार्क वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। दोनों पक्षों ने नमाज का अलग-अलग समय रखा था। इसको लेकर परवेज और मुमताज में कहासुनी हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। उनमें लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। मारपीट में एक पक्ष के इरशाद, फरमान, अल्ताफ, आसिफ, कुर्बान घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से शाहनवाज, मोहम्मद सद्दाम भी घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। कुर्बान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई है। हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed