{"_id":"69af23a1bb701b541c095b70","slug":"two-groups-clashed-in-daidpura-injuring-ten-people-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170903-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दैदपुरा में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दैदपुरा में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल
Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। गांव दैदपुरा में सरकारी नल को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डाॅक्टर ने छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी एक पक्ष के राजबीर व सुखबीर ने बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी नल में दूसरे पक्ष के कुछ लोग सबमर्सिबल मोटर डाल रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों लाठी, डंडों, रोड व लोहे के पाइप आदि से हमला बोल दिया। इस दौरान अमित, नितिन, अजय कुमार, अनुज कुमार, सचिन व धर्मेश कुमार घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष के अमरनाथ ने बताया कि उक्त सरकारी नल खराब हो गया था, वह नल को ठीक करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के पांच-छह लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और अजय, अमरनाथ, रिषभ और रिषिपाल को गंभीर घायल कर दिया।
सीएचसी से चिकित्सकों ने एक पक्ष के नितिन, अमित, धर्मेश, सचिन व अनुज तथा दूसरे पक्ष के अजय, अमरनाथ व रिषभ को जिला अस्पताल रेफर किया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी तरफ से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।