फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two drivers on roadways buses

रोडवेज की बसों में चलेंगे दो चालक

Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two drivers on roadways buses
रोडवेज बस
सहारनपुर। रोडवेज की लंबी दूरी की बसों पर अब दो चालक तैनात रहेंगे। रोडवेज बसों में हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यह कदम उठाया है। बस चलाते समय चालक को थकान होने पर दूसरा चालक बस को चलाएगा। इससे यात्री सुरक्षित एवं सही समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

चालक की झपकी, थकान और आलस से कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं। यात्रियों की जान जा चुुकी है। इन दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नियमों में फेर बदल किया है। अभी तक रोडवेज बसों पर सिर्फ एक चालक और परिचालक ही चलता था। लेकिन अब लंबी दूरी तय करने वाली रोडवेज बसों पर दो चालक चलेंगे। परिवहन निगम ने लंबी दूरी की बसों में दो चालक का प्रावधान कर दिया है। परिवहन निगम के एमडी द्वारा जुलाई के अंतिम सप्ताह में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली रोडवेज बसों पर दो चालकों एवं एक परिचालक की तैनाती की जाएगी। चालक के नींद आने की स्थिति में, थकान होने पर अथवा आलस आने पर दूसरा चालक ही बस चलाएगा। ऐसे में पहला चालक आराम करेगा। इससे थकान उतारने के बाद पहला चालक बस चलाने के लिए तैयार होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर परिक्षेत्र की 67 बसों पर दो-दो चालक तैनात किए
सहारनपुर परिक्षेत्र की 67 बसें जम्मू, आगरा, लखनऊ समेत कई लंबी दूरी के रूट पर सहारनपुर परिक्षेत्र की बसें चल रहीं हैं। इन रूटों पर चलने वाली बसों पर दो-दो चालक तैनात किए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर डिपो की 13 बसें, छुटमलपुर डिपो की 13 बसें और सहारनपुर डिपो की 41 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाएं रोकने को बनी है व्यवस्था - आरएम
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित सेवा प्रदान करने के लिए परिवहन निगम द्वारा लंबी दूरी की बसों पर दो चालकों का प्रावधान किया गया है। इससे यात्री समय पर गंतव्य तक पहुंचेंगे। इससे पहले रोडवेज बसों में दो चालक रखने का नियम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed