{"_id":"61993c0d44336c57c1030adb","slug":"two-departments-repaired-the-same-road-saharanpur-news-mrt5656466173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही सड़क की दो विभागों ने कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही सड़क की दो विभागों ने कराई मरम्मत
विज्ञापन
शकलापुरी मार्ग की सड़क बनाते कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सड़कों को गड्ढामुक्त करने में जुटे विभागों में तालमेल की कमी है। नतीजा यह है कि बीते 20 दिन में दो विभागों ने एक ही सड़क की दो बार मरम्मत करा दी। मामला शकलापुरी मार्ग से जुड़ा है। सड़क को गड्ढामुक्त करने पर आए खर्च के बारे में विभाग बताने को तैयार नहीं है।
बेहट रोड से शकलापुरी जाने वाला मार्ग सिंचाई विभाग की नहर के साथ-साथ बना हुआ है। बीते दिनों बरसात की वजह से सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। करीब 20 दिन पहले पीडब्ल्यूडी ने उक्त सड़क को गड्ढामुक्त कराया था, जिसके बाद सड़क ठीक हो गई थी, लेकिन अब बीते करीब छह दिन से सिंचाई विभाग सड़क को गड्ढामुक्त दिखाने के लिए पूरी सड़क की मरम्मत कर रहा है। इसके लिए पूरी सड़क पर एक लेयर नई बिछाई गई है। सड़क की लंबाई 2.5 किलोमीटर बताई गई है। खास बात यह है कि एक ही सड़क को 20 दिन में दो विभागों द्वारा अलग-अलग मरम्मत क्यों किया गया। कहीं ना कहीं आपसी तालमेल की वजह से ऐसा हुआ है, साथ ही इससे पैसे की भी बर्बादी हुई है।
शकलापुरी मार्ग पहले भी सिंचाई विभाग ने ही बनाया था। सड़क पर गड्ढे बन गए थे, जिसकी मरम्मत के लिए विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया अपनाई थी। ऐसे में 2.5 किलोमीटर की सड़क की मरम्मत की गई है। हमसे पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क को गड्ढामुक्त कराया है।
विज्ञापन
मनोज राणा, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग।
सिंचाई विभाग नहर की पटरियों पर सड़क बनाता है, लेकिन मरम्मत नहीं कराता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत कराने का काम करता है। चूंकि सभी सड़कों को छह माह के भीतर गड्ढामुक्त कराने के आदेश मुख्यमंत्री की ओर से मिले हैं। ऐसे में शकलापुरी मार्ग की भी मरम्मत कराई गई।
सनत ऋषि गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।