{"_id":"577176b24f1c1b1d3279ae3f","slug":"two-deaths-were-caused-mayhem","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मौत पर मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मौत पर मच गया कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में रविवार की रात मजदूरी कर घर लौट रहे साइकिल सवार बाप-बेटे और रिश्तेदार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि दो साथी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
रातभर शव और घायल सड़क किनारे पड़े रहे। दिन निकलने पर राहगीरों ने उन्हें पड़ा देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह शव रखकर भगवानपुर रोड जाम कर दी।
एसडीम सदर के मृतक के परिजनों को मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। रविवार देर रात दस बजे बुढडाखेड़ा निवासी 50 वर्षीय जय सिंह पुत्र ओमप्रकाश, अपने पुत्र रविंद्र और अपनी साली के पुत्र अनुज पुत्र जयपाल निवासी दूधगढ के साथ गांव मक्काबांस से मजदूरी कर आधी रात
विज्ञापन
के बाद किसी वक्त घर लौट रहे थे। गांव के निकट धर्म कांटे के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जय सिंह उछल कर पेड़ पर लटक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और भतीजा सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।
रातभर मृतक और घायल वहीं पड़े रहे। सोमवार सुबह खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने घायलों को पड़ा देख पुलिस व घायलों के परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। जबकि घायलों को अस्पताल भरती कराया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन परिजन मौके पर डीएम को बुलाने पर अड़े रहे। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने पर एसडीम सदर रामविलास यादव एवं तहसीलदार सदर सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तीन लाख रुपये, घायलों को बेहतर उपचार के साथ ठीक होने तक 25-25 किलो राशन प्रति माह दिलाने की घोषणा की।
एसडीएम सदर की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। लगभग दो घंटे चले जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। इस दौरान सी ओ सदर चरणसिंह यादव, थाना फतेहपुर, थाना जनकपुरी, थाना देहात कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।
गागलहेड़ी (ब्यूरो)। नशे में युवक की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम उग्राहु का 24 वर्षीय युवक मनीष उर्फ जूली पुत्र पाल्लेराम दोपहर से शराब के नशे में था। वह गांव में स्थित तालाब के किनारे गया। इस दौरान संतुलन खो जाने के कारण वह आगे की ओर तालाब में जा गिरा।
मनीष के तालाब में डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीण तालाब पर इकट्ठा हो गये। मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद एसओ गागलहेड़ी कुलदीप सिंह भी गांव पहुंचे।
जहां उनके समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार सूचना देने के बाद भी गांव में अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है। प्रधान प्रतिनिधि अरुण प्रताप राणा एवं ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री करने वालों को सबक सिखाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी।