UP: मेरठ के दौराला में शराब पीने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर, ठेके पर हो रही बिक्री पर उठे सवाल
मेरठ के दौराला में सरधना रोड स्थित शराब के ठेके से खरीदी गई शराब पीने से दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
विस्तार
मेरठ के दौराला क्षेत्र में सरधना रोड स्थित एक शराब के ठेके से खरीदी गई शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शराब पीने के बाद तीन लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां आर्यावर्त अस्पताल में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: PM मोदी जल्द कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,यहां बन रहा सभा स्थल, तैयारियां तेज
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शराब में किसी प्रकार की मिलावट हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने संबंधित शराब के ठेके और आसपास के हालात की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।