फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM May Inaugurate Delhi-Dehradun Expressway on April 14, Preparations Intensify

UP: PM मोदी जल्द कर सकते हैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,यहां बन रहा सभा स्थल, तैयारियां तेज

Fri, 03 Apr 2026 09:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2026 09:28 PM IST
सार

PM Modi News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संभावित लोकार्पण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की संभावना के बीच गणेशपुर में सभा स्थल और हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
PM May Inaugurate Delhi-Dehradun Expressway on April 14, Preparations Intensify
पीएम मोदी, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संभावित लोकार्पण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गणेशपुर के रेस्ट एरिया के पास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सभा आयोजित की जा सकती है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा में डूबे चार भाई: किसी का नहीं लगा सुराग, तलाशी अभियान जारी, काल बना दादी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने गणेशपुर पहुंचकर प्रस्तावित हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ सुमित राजेश महाजन और एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने एनएचएआई की दिल्ली से आई टीम के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मनोहरपुर के पास नेशनल हाईवे स्थित रेस्ट एरिया का निरीक्षण करने पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां प्रधानमंत्री की जनसभा आयोजित हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन को अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल तक पहुंचने के लिए अस्थायी कट बनाने की संभावना पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले हाईवे को बंद कर दिया जाएगा।

इसके अलावा हेलीपैड के आसपास बिजली की लाइनों और पोल हटाने तथा आसपास खड़े पेड़ों को हटाने पर भी विचार किया गया। अधिकारियों ने हेलीपैड के आसपास की भौगोलिक स्थिति का पैदल निरीक्षण किया ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।

बताया जा रहा है कि सभा के बाद प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी एलिवेटेड रोड से होते हुए डाट काली मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन एलिवेटेड रोड पर भी सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

इस शेड्यूल के अनुसार चल रही तैयारियां
संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर गणेशपुर के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार से डाट काली मंदिर होते हुए देहरादून पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणेशपुर में जनसभा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed