फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two crooks who robbed finance personnel after encounter

मुठभेड़ के बाद फाइनेंस कर्मी से लूट करने वाले दो बदमाश पकड़े

Sun, 14 Feb 2021 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Two crooks who robbed finance personnel after encounter
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
मुठभेड़ के बाद फाइनेंस कर्मी से लूट करने वाले दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन

सरसावा/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद मुठभेड़ में माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से लूट करने वाले दो लुटेरों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी, लैपटॉप, मोबाइल, तमंचा एवं मस्कट बंदूक भी बरामद करने का दावा किया है।
रविवार को सरसावा थाने में पत्रकारों से बातचीत में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि 13 फरवरी की शाम माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी रविंद्र कलेक्शन कर अपने गांव ढिक्का लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रविंद्र से 13 हजार की नकदी, लैपटॉप, मोबाइल फिंगरप्रिंट डिवाइस, चेक बुक, केलक्यूलेटर आदि लूट लिए थे। रविवार सुबह मुखबिर ने बताया कि लूट के संदिग्ध आरोपी ग्राम झरौली क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने झरौली गांव के आसपास नाकेबंदी कर उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने फायर भी किया, लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार उन्हें काबू कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आकाश पुत्र सतीश तथा उज्जवल राणा पुत्र सुखबीर राणा दोनों निवासी ग्राम मंडावली खादर थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई रकम एवं समस्त सामान के अलावा एक मस्कट राइफल, तमंचा, कारतूस तथा लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट का तीसरा आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन

उधर बिहारीगढ़ पुलिस ने सुंदरपुर तिराहे पर रात में चेकिंग के दौरान निखिल पुत्र संजय निवासी नौरंगपुर, सावन पुत्र नरेश निवासी रहीमपुर थाना बिहारीगढ़ को 315 बोर के तमंचे, एक कारतूस, चाकू, सोने के जेवरात, चोरी की बाइक सहित पकड़ा है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने गत पांच दिसंबर को रहीमपुर में हुई चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed