{"_id":"6612ecd253dda1ef66066144","slug":"two-criminals-involved-in-robbery-in-trains-and-buses-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-121552-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेनों व बसों में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेनों व बसों में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों व बसों में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को जीआरपी व अंबाला आरपीएफ की स्पेशल टीम ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन सहित नकदी बरामद हुई। इन पर सहारनपुर के अलावा बिजनौर में भी लूट व चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।
लोकसभा चुनाव व आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चौकसी बढ़ गई है। जिसके चलते अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते जीआरपी व अंबाला आरपीएफ की स्पेशल टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच व छह से वसीम पुत्र शकील व फुरकान पुत्र अब्दुल गफ्फूर को गिरफ्तार किया। यह दोनों बदमाश कस्बा झालू जिला बिजनौर के रहने वाले हैं। जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के हैं, जो अंबाला, जगाधरी, रुड़की, हरिद्वार, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ट्रेनों व बसों में लूट व चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से 15-15 हजार कीमत के दो मोबाइल व 1200 रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने बताया कि वह परिवार का खर्च उठाने के लिए ट्रेनों व बसों में सवार हो जाते हैं। इसके बाद मौका पाकर घटना करते थे।