{"_id":"6a91e7db91a01d2a5400744b","slug":"two-cow-slaughterers-caught-in-encounter-shot-in-the-leg-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182625-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में दो गोकश पकड़े, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में दो गोकश पकड़े, पैर में लगी गोली
Sat, 29 Aug 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। तीतरों। देवबंद और तीतरों पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अलग-अलग मुठभेड गोकशी में वांछित चल रहे देवबंद के मोहल्ला फौलादपुरा निवासी खालिद और तीतरों के धानवा निवासी इमरान को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ही मुठभेड़ों में एक-एक गोकश भागने में सफल रहे।
देवबंद में बड़गांव रोड पर लबकरी गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने देवबंद की ओर से आते बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बड़गांव की ओर भागने लगे। पीछे करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मोहल्ला फौलादपुरा निवासी खालिद को गोली लग गई। सीओ अमित सिंह ने बताया कि वह गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की बाइक बरामद की।
उधर, सीओ गंगोह शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात तीतरों पुलिस फूसगढ़ पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार दो युवक भागने लगे। पीछा करने पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में इमरान निवासी धानवा, थाना तीतरों को गोली लग गई। जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाश पर गोवध अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद की है।