फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two colors of the weather ... sunshine gave relief till afternoon, then cold increased

मौसम के दो रंग... दोपहर तक धूप ने दी राहत, उसके बाद बढ़ी ठंड

Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two colors of the weather ... sunshine gave relief till afternoon, then cold increased
नेहरू मार्किट में गर्म कपड़ो की खरीदारी करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
मौसम के दो रंग... दोपहर तक धूप ने दी राहत, उसके बाद बढ़ी ठंड
विज्ञापन

सहारनपुर। रविवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। सुबह से निकली धूप दोपहर को और तेज हो गई, तो गर्म मौसम का अहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद अचानक सर्द हवाएं चलने लगीं। आसमान पर बादल छा गए और मौसम बेहद ठंडा हो गया। शाम होते-होते ठिठुरन और बढ़ गई। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। बारिश भी हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। तीन दिन बाद जिले के लोगों को फिर ठंडे मौसम का अहसास हुआ। न्यूनतम पारा सात डिग्री से गिरकर पांच डिग्री पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले सप्ताह सर्दी का सितम सबसे अधिक रहा था। दो दिन तक चटक धूप निकलने से जहां तापमान उछला था, वहीं सर्दी से भी काफी राहत मिली थी। मगर रविवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया। आसमान पर बादल छा गए। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह हवा की गति 11 मीटर प्रति सेकेंड रही, जबकि शाम होने तक 22 मीटर प्रति सेकंड पहुंच गई। मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।

सहारनपुर में निकली धूंप

सहारनपुर में निकली धूंप- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed