फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two coaches of a goods train loaded with grains derailed, accident happened near railway station in Saharanpur

टली बड़ी दुघर्टना: सहारनपुर में अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मेरठ में भी हुआ हादसा

Fri, 25 Oct 2024 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Oct 2024 12:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब से बामनहेड़ी जा रही मालगाड़ी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। पंजाब से अनाज लेकर निकली मालगाड़ी के दो डिब्बे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए।

विज्ञापन
Two coaches of a goods train loaded with grains derailed, accident happened near railway station in Saharanpur
माैके पर माैजूद कर्मी व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से बामनहेड़ी जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी में अनाज भरा हुआ है। पता लगते ही अम्बाला से डीआरएम समेत आला अफसर सहारनपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कई ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्म से निकाला गया।

विज्ञापन


पंजाब के फिरोजपुर से अनाज लेकर निकली थी मालगाड़ी
घटना सुबह करीब छह बजे की है। मालगाड़ी पंजाब में फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के 28 व 29 नंबर के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। जबकि आगे के डिब्बों को काटकर रवाना किया। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बेपटरी डिब्बों के उतरने का कारण तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर रेलवे के अधिकारियों अंबाला में अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया सहारनपुर पहुंचे। जो जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two coaches of a goods train loaded with grains derailed, accident happened near railway station in Saharanpur
मेरठ में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सिटी स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे, रेल संचालन बाधित
मेरठ सिटी स्टेशन के पास रोहता रोड ओवर ब्रिज के नीचे शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे। डब्बे पटरी से उतरने के कारण अपलाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है तमाम ट्रेनों को डाउन लाइन से निकाला जा रहा है हादसे के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को डाउनलाइन लाइन से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed