फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two cleaning workers suspended for negligence

Saharanpur News: लापरवाही पर दो सफाई कर्मी निलंबित

Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two cleaning workers suspended for negligence
सहारनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर दो सफाई कर्मियों को निलंबित किया है। ग्राम पंचायत कैलाशपुर आपोजित राजकीय इंटर कॉलेज में कूडा अव्यवस्थित रूप से डंप किया जा रहा था। इसके चलते स्थल का वातावरण दूषित हो रहा था। इस संबंध में शिकायत की गई थी। जांच के बाद सफाई कर्मी मोहम्मद शाहिद को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह सफाई कर्मी लोकेश देवी को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

हर शुक्रवार होगी ग्राम चौपाल
सहारनपुर। हर विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल कराई जाएगी। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने नवंबर व दिसबंर माह में होने वाले चौपालों का रोस्टर जारी किया है। उन्होंने बताया कि चौपाल सुबह 11 बजे से समाप्ति तक होगी। जिसमें जन सामान्य की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। ग्राम चौपाल में जन प्रतिनिधियों को खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा आमंत्रित किया जाए। प्रत्येक ग्राम चौपाल में संबंधित ग्राम के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


चार लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी

सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए चार लाख रूपये की धनराशी प्रोत्साहन के रूप में दी। कृषि निर्यात नीति के तहत मंडल के मुजफ्फरनगर में दो व शामली में एक कलस्टर स्थापित किया गया है। मंडलायुक्त ने टील फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, इस्सोपुरटील, विकास खण्ड कांधला, जनपद शामली को यह राशि दी है। यह प्रदेश में दूसरी बार है जब किसी कलस्टर को प्रोत्साहन राशी दी गई है। जनपद शामली से गठित क्लस्टर टील फार्मर द्वारा वर्ष 2023-24 में 96.9 मीट्रिक टन बासमती चावल का दुबई को निर्यात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों मे होंगे कार्यक्रम
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चार चरणों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सात नवंबर 2026 तक वंदेमातरम गीत कार्यक्रम को भव्यता पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025 शुभारम्भ सप्ताह, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के साथ, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा 2026 के साथ तथा चतुर्थ चरण समापन सप्ताह 1 से 07 नवम्बर 2026 तक मनाया जाएगा।

डीएम ने किया उच्च प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिए। बच्चों को गणित और अंग्रेजी को आसानी से समझने की टिप्स भी दी। अध्यापक और अभिभावक की नियमित बैठक करने को कहा। कक्षाओं में कराये जा रहे अध्यापन कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि के अनुसार पाठ्यक्रम को पूरा किया जाए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा। इस मौके पर बीएसए कोमल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने जनमंच सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे। सभी बीएलओ की समस्याओं की जानकारी लेते हुए सुझाव दिए। कहा कि 2003 की वोटर लिस्ट से माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी आदि में से किसी एक का ब्यौरा भरकर गणना फार्म जमा कर सकते हैं। फार्म के साथ फिलहाल कोई भी दस्तावेज नहीं देना है। फोटो, मोबाइल नंबर और माता पिता का नाम भरना जरूरी है। जिसकी 2 जगह वोट हो वो केवल 1 जगह ही गणना फार्म जमा करें। जिनकी वोट नहीं बनी है वो भी 9 दिसंबर से फार्म 6 भरकर वोट जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed