फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two cars of devotees collide, eight injured including four children

श्रद्धालुओं की दो कार आपस में टकराई, चार बच्चों सहित आठ घायल

Sun, 28 Feb 2021 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Two cars of devotees collide, eight injured including four children
शाकंभरी में हादसे में क्षतिग्रस्त श्रद्वालुओं की कार - फोटो : SAHARANPUR
श्रद्धालुओं की दो कार आपस में टकराई, चार बच्चों सहित आठ घायल
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में क्विड कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जबकि चार बच्चों सहित छह को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का उपचार कराया। घटनाक्रम के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे इंचौली मेरठ निवासी श्रद्धालु देवी दर्शनों को सिद्धपीठ जा रहे थे। गांव नागलमाफी के पास उनकी टक्कर सिद्धपीठ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से हो गई। इसमें क्विड कार सवार याचिका और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चार बच्चों सहित छह को चोटें आई हैं। डिजायर कार सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। संवाद

एसआई को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
गागलहेड़ी। थाने में तैनात एसआई भूपेंद्र शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना की गई। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें स्टाफ और क्षेत्रीय ग्रामीणों से भरपूर स्नेह मिला है जिसे वे कभी भूला नहीं पाएंगे। एसएसआई सतेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, एसआई हरेंद्र मलिक, गंभीर सिंह यादव, विजय सिंह, गुलाब सिंह, एडवोकेट शहनवाज, फरमान प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed