{"_id":"612290c18ebc3e7a012f98d5","slug":"two-brothers-were-stabbed-for-not-lending-two-hundred-rupees-saharanpur-news-mrt552915952","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ रुपये उधार देने से मना करने पर सगे भाईयों को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ रुपये उधार देने से मना करने पर सगे भाईयों को चाकू से गोदा
विज्ञापन
बेहट। रविवार की शाम कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव जसमौर में दो सौ रुपये उधार देने से मना करने पर एक युवक ने दो सगे भाइयों को चाकू से गोद डाला। एक के सिर में और दूसरे के पेट में वार किए गए हैं। इन्हें गंभीर हालत में सीएचसी बेहट से हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोप है, कि हमलावर स्मैक का नशा करता है। नशे की हालत में उसने हमला किया।
घटना शाम करीब 6 बजे की है। गांव जसमौर निवासी अवनीश (30) पुत्र बीर सिंह से उसके गांव का ही युवक दो सौ रुपये उधार मांग रहा था। बकौल अवनीश उसने देने से मना कर दिया। अवनीश कहना है, कि युवक स्मैक का नशा करता है और उससे स्मैक खरीदने के लिए पैसे उधार मांग रहा था। उसने मना किया, तो उसके साथ बहस करने लगा और घर से चाकू उठाकर उसकी पीठ, हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। उसका भाई अंकुर उसे बचाने आया तो उसने उसके सिर में भी चाकू से वार किए और फरार हो गया।
परिजन दोनों भाईयों को लहूलुहान हालत में बेहट कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें पुलिस सीएचसी ले गई। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।