{"_id":"603a78308ebc3e8c911c77c0","slug":"two-brothers-plowed-10-bigha-wheat-crop-in-manakpur-saharanpur-news-mrt527509122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों का विरोध जारी, सहारनपुर में दो भाइयों ने जोत दी 10 बीघा गेहूं की फसल और बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों का विरोध जारी, सहारनपुर में दो भाइयों ने जोत दी 10 बीघा गेहूं की फसल और बोले...
Sun, 28 Feb 2021 11:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
खेत में खड़ी फसल को जोतता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में चिलकाना थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव में दो सगे भाइयों ने तीनों कृषि कानून के खिलाफ अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। किसान मो. असलम व मो. इरशाद ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की 10 बीघा फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यह कदम उठा रहे हैं। उनके ऊपर कृषि कार्ड के दो लाख रुपए व सहकारी समिति के एक लाख रुपए और कोपरेटिव बैंक का एक लाख 25 हजार रुपये कर्ज है। जिसे चुकाने में उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत का फूल-मालाओं से स्वागत, किसान महापंचायत में होंगे शामिल, ये रहेंगे प्रमुख मुद्दे
विज्ञापन
उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर फसल जोती है। इस दौरान भाकियू के तहसील उपाध्यक्ष चौधरी भीम सिंह. ओमवीर सिंह, कारी वकील, अल्लदीया रामनाथ आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/