{"_id":"57128f274f1c1ba96f4a6bb3","slug":"two-brothers-killed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल में शनिवार को शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने और पहियों के नीचे कुचलने जाने से हुआ।
एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। तीसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
नकुड़ क्षेत्र के तिरपड़ी गांव के पूर्व प्रधान ओम सिंह के ससुराल नागल स्थित जुड्डा में शुक्रवार को शादी थी। उनका बेटा मोहित (23) अपने साढू रणदेई निवासी आशीष पुत्र प्रमोद और मौसेरे भाई गदरहेड़ी निवासी शिवम(22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
शनिवार को घर वापसी के लिए तीनों एक बाइक पर सवार होकर निकले। सुबह करीब 11 बजे नंदनपुर मोड़ के पास उनकी बाइक आगे चल रही खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करने लगी।
इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक स्लिप हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्राली के पहिये से कुचल कर शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित और आशीष गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान मोहित ने भी दम तोड़ दिया। आशीष गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां युवकों की मौत से कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने सीड़की झबरेड़ा मार्ग पर नन्दनपुर गांव के पास खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मामले की तहरीर थाने दे दी गई है।