फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two and a half lakhs recovered in camp, cut off connections of thirty defaulters

शिविर में ढाई लाख वसूले, तीस बकाएदारों के कनेक्शन काटे

Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakhs recovered in camp, cut off connections of thirty defaulters
शिविर में ढाई लाख वसूले, तीस बकाएदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन

अंबेहटा। विद्युत निगम की ओर से कस्बे में बिजली कैंप का आयोजन कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान करीब ढाई लाख रुपये की वसूली की गई। जबकि चेकिंग अभियान चलाकर 30 बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए। अवर अभियंता सूर्यभान प्रजापति ने बताया कि दस हजार से ऊपर के बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जबकि एक लाख से ऊपर के दो बकायेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। टीम में जेई मनोज कुमार, मो. शाकिर अहमद, अनिल कुमार, कंवरपाल, राम रतन, मुकुट, टीजीटी टू संदीप पादप रहे।
अंकित पुंडीर बने सह मंडल प्रभारी
बड़गांव। भारतीय योग शिक्षक संघ द्वारा अंकित पुंडीर को सहारनपुर मंडल सह प्रभारी बनाया गया है। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक मंगेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को एक बैठक में मुजफ्फरनगर के पिलखनी गांव निवासी अंकित पुंडीर को सहारनपुर मंडल का सह प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान सहारनपुर मंडल प्रभारी जसवंत मलिक, मनोज त्यागी, मुकेश राणा, संदीप त्यागी, नवीन कुमार वर्मा, अंकित त्यागी, रविन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनाथ कन्याओं को दिए जाए मुस्कान कार्ड
बड़गांव। बीएनडी इंटर कॉलेज जड़ौदा पांडा के प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को भेज कर अनाथ कन्याओं को मुस्कान कार्ड दिए जाने की मांग की है। पत्र में कहा कि जिन कन्याओं के माता पिता दोनों का निधन हो चुका हो, ऐसी बेटियों का संरक्षक संबंधित तहसील के एसडीएम को बनाते हुए उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उचित धनराशि की व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए उन्होंने ऐसी कन्याओं को मुस्कान कार्ड या बीपीएल की सुविधा मुहैय्या कराने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed