फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Try to burn alive Htyaropion

हत्यारोपियों को जिंदा जलाने का प्रयास

Tue, 26 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर (बागपत) Updated Tue, 26 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Try to burn alive Htyaropion
छात्र रोहित की हत्या के मामले में गांव खैली के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह चांदीनगर थाने पर जमकर बवाल किया। आरोप है कि पकड़े गए चार हत्यारोपियों को जलाने के लिए ग्रामीणों ने हवालात में के रोसीन छिड़ककर आग जलती हुई माचिस की तिल्ली फेंक दी। बचाव में आए थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव के ऊपर भी केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया, लेकिन उनकी वर्दी जल गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए ग्राम प्रधान समेत पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे वे ऑफिस में बैठकर सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खैला गांव के प्रधान मुकेश कुमार और ओमपाल सिंह अपने-अपने ट्रैक्टर में 66 महिला-पुरुषों को लेकर थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ काफी उग्र थी और गिरफ्तार किए गए रोहित के हत्यारों को उन्हें सौंप देने की मांग करने लगे। समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। आरोप है कि ग्राम प्रधान मुकेश, सुरेश, अमरेश, कपिल, आदेश ने हवालात में केरोसिन छिड़क दिया और माचिस की तिल्ली जलाकर फेंक दी।

उन्होंने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी केरोसीन छिड़क कर जलती हुई माचिस की तिल्ली डाल दी। इससे उनकी वर्दी जल गई। थाना के पुलिसकर्मियों ने कंबल आदि डालकर किसी तरह उनकी आग बुझाई। साथ ही हवालात में बंद रोहित के चारों हत्यारोपियों को भी सकुशल निकाला गया।


इस पर पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, आदेश कुमार के अलावा रोहित के तीन भाई सुरेश, कपिल और मुकेश है। इन छह समेत 66 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाम को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। बवाल करने वाले अज्ञात लोगों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed