फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck owner Nusrat's body was found in the forest of Lodipur

ट्रक मालिक नुसरत का था लोदीपुर के जंगल में मिला शव

Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck owner Nusrat's body was found in the forest of Lodipur
बेहट(सहारनपुर)। लोदीपुर के जंगल में मिला शव रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी ट्रक मालिक नुसरत का था। उसके साले ने उसकी शनाख्त करते हुए बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उसके बहनोई की हत्या कर ट्रक लूटा गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि बुधवार को कोतवाली बेहट क्षेत्र में लोदीपुर-ननौली मार्ग पर एक किसान के खेत में पड़ा मिला था। देर रात शव की शनाख्त राशिद अली पुत्र शमशाद गांव खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) ने अपने बहनोई नुसरत पुत्र करामत अली निवासी गांव रामपुर थाना गंगनहर रुड़की के रूप में की। राशिद ने बताया, कि उसका बहनोई नुसरत ट्रक मालिक था, जिसे वह खुद ही चलाता था। उसके साथ ट्रक पर जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी जुनैद पुत्र इस्लाम क्लीनर था। 26 सितंबर को दोनों ट्रक लेकर थाना बेहट क्षेत्र के असलमपुर बरथा में किसी क्रशर से खनिज भरकर रुड़की आए थे। ट्रक खाली करने के बाद उसे उसके बहनोई ने बताया था, वह दोबारा फिर असलमपुर बरथा जा रहे हैं। वापस नहीं लौटने पर उसने अपने बहनोई नुसरत और क्लीनर के फोन मिलाए, लेकिन वो स्विच ऑफ आ रहे थे। इस पर उसने दोनों की गुमशुदगी की सूचना रुड़की के गंगनहर थाने में दी। 30 सितंबर को उसे जानकारी मिली, कि बेहट थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। वह थाना बेहट आए और यहां से सहारनपुर जिला अस्पताल के शव गृह में शव देखकर उसकी पहचान अपने बहनोई नुसरत के रूप में की। बृहस्पतिवार को बेहट कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में राशिद का कहना है, कि किसी के द्वारा उसके बहनोई नुसरत की हत्या कर ट्रक लूटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed