फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck hits Scooty, youth dies after getting stuck in wheel

Saharanpur: दर्दनाक हादसा, पहिये में फंसकर टूट गईं युवक की सांसें, मौत से मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 09 Oct 2023 04:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Oct 2023 04:50 PM IST
सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद युवक ट्रक के पहिये में फंस गया और तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Truck hits Scooty, youth dies after getting stuck in wheel
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में विश्वकर्मा चौक के निकट स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये में फंसकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार के इंस्पेक्टर ने बताया कि साकेत काॅलोनी निवासी मधु कपूर की तबीयत खराब थी। शनिवार की देर रात उन्होंने अपने पुत्र विक्की कपूर (35) को जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए भेजा था। रात 12 बजे विक्की स्कूटी से जिला अस्पताल से दवाई लेकर लौट रहा था। वह जब विश्वकर्मा चौक के निकट पहुंचा तो एक ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक ट्रक के पहिये में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां चंडीगढ़ पीजीआई में रविवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। मधु कपूर की ओर से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक नाम नोमान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: चाकू के निशान-गर्दन लहूलुहान फिर आत्महत्या कैसे? परिजन बोले-बेटे ने की खुदकुशी, कहीं ये तो नहीं वजह

हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के सिर में चोट लगी थी और उसने हेलमेट भी नहीं लगा रहा था। युवक ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें: Murder Or Suicide: पुलिस के लिए पहेली बनी शहजाद की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed