फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Truck falls in Dhamola river, driver injured

ढमोला नदी में गिरा ट्रक, चालक घायल

Sun, 14 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Truck falls in Dhamola river, driver injured
सहारनपुर। अनियंत्रित होकर एक ट्रक ढमोला नदी में गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसको अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। देहरादून चौक की तरफ से चालक ट्रक को लेकर घंटाघर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह ढमोला नदी पुल पर पहुंचा तो सामने से आते वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ढमोला नदी पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहनों की आवाजाही हो रही थी तो कुछ लोग पैदल भी आ जा रहे थे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच जनकपुरी थाना पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर ट्रक चालक को बाहर निकलवाया गया। हादसे के कारण काफी देर तक ट्रैफिक जाम भी हो गया। देर रात तक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराने में लगी रही। यह पता नहीं चल सका कि ट्रक में क्या सामान लदा हुआ था। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि चालक का नाम पता मालूम किया जा रहा है, हादसा कैसे हुआ, इसकी भी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed