फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Troubled by the waterlogging, the citizens boycotted the election.

सहारनपुर: जलभराव से परेशान नागरिकों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Sun, 12 Feb 2023 04:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:59 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the waterlogging, the citizens boycotted the election.
ंद्रप्रस्त कॉलोनी में लगे चुनाव बहिष्कार के बेनर
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव बड़ी समस्या है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीते 15 साल में नगर निगम ने कोई भी विकास कार्य कॉलोनी में नहीं कराया है। ऐसे में नाराज कॉलोनीवासियों ने आगामी निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। कॉलोनी के गेट पर चुनाव बहिष्कार से जुड़ा बैनर भी लटकाया गया है।
विज्ञापन

राजेश अग्रवाल, अमित मलिक और सोनू ने बताया कि दिल्ली रोड के औद्योगिक क्षेत्र और मनोहरपुर क्षेत्र का दूषित पानी और अपशिष्ट बहकर उनकी कॉलोनी में आता है। निकासी के लिए नाला नहीं होने के कारण उक्त जल कॉलोनी में जमा हो रहा है, जो बीमारियों का कारण बन रहा है। लोग दुर्गंध के साथ ही मच्छरों और पानी में पनपने वाले कीड़ों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासी 15 साल से अलग अलग स्तर पर अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से समस्या के निराकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में वह तीन महीने पहले नगर आयुक्त से भी मिले थे। नगरायुक्त ने चीफ इंजीनियर को मौके पर निरीक्षण करते हुए नाले की समस्या के निदान के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कदम निगम द्वारा नहीं उठाया गया है। अब समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। ऐसे में कॉलोनीवासियों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके लिए कॉलोनी के गेट पर बैनर लगाया गया है। ऐसे में कोई भी प्रत्याशी या नेता कॉलोनी में वोट मांगने के लिए ना आए। उधर, नगर निगम के अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर अवर अभियंता को भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed