फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trolley fell on track due to swivel break, rail traffic was disrupted for one hour

कुंडा टूटने से ट्रैक पर गिरी ट्राली, एक घंटे बाधित रहा रेल और सड़क यातायात

Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trolley fell on track due to swivel break, rail traffic was disrupted for one hour
शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर पड़ी लकड़ियों से भरी ट्राली - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा(सहारनपुर)। शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर बुधवार की रात आठ बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चिलकाना की ओर से यमुनानगर जा रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कुंडा टूटने से रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रैक पर ही गिर गई। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। फाटक पर तैनात गेटमैन संदीप कुमार ने तत्काल सरसावा रेलवे स्टेशन पर हादसे की खबर दी। इसके बाद ट्रैक पर दोनों दोनों ओर से आ रही माल गाड़ियों को जहां की तहां रोक दिया गया। एक घंटा तक ट्रैक बाधित रहा जिससे तीन मालगाड़ियां प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलवे फाटक के रेलवे ट्रैक पर कुंडा टूटने के बाद ट्रैक्टर ट्राली गिरते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। गेट पर तैनात संदीप कुमार ने अधिकारियों खबर की तो दोनों ओर से आ रही माल गाड़ियों को आनन फानन में जहां की तहां रोका गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई तथा रेलवे प्रशासन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने सरसावा से हाइड्रा क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर की ट्राली को हटवा कर ट्रैक खाली कराया। इसके बाद एक घंटे बाद रात नौ बजे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो पाया। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी के चलते वाहनों में फंसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस को जाम खुलवाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सहारनपुर अनिल त्यागी ने बताया कि तीन मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। यात्री गाड़ी कोई प्रभावित नहीं हुई है। हादसे के दौरान कोई अप डाउन यात्री गाड़ी नहीं थी।

शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक से ट्राली को हटाता हाइड्रा

शाहजहांपुर में रेलवे ट्रैक से ट्राली को हटाता हाइड्रा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed