फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tried to remove misconceptions on citizenship amendment law

नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया

Wed, 25 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tried to remove misconceptions on citizenship amendment law
अंबेहटा के गांव घाटमपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। उपजिलाधिकारी नकुड पूरन सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड यतेद्र सिंह नागर ने क्षेत्र के घाटमपुर और टिडौली गांव में बैठक कर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर फैली भ्रांतियों का दूर करने का प्रयास कर लोगों से शांति बनाने की अपील की।
विज्ञापन

घाटमपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय और टिडौली गांव के स्थित मदरसे में हुई बैठक में एसडीएम पूरन सिंह ने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी नागरिक की नागरिकता खत्म करने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कुछ लोग अधिनियम को गलत तरीके से पेश कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने कहा कि किसी के बहकावे में आकर कोई काम ऐसा न करें, जिससे बाद में परेशानी हो। सीओ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है, परंतु उसका तरीका ठीक होना चाहिए। कोतवाल सुशील कुमार सैनी ने शांति व्यवस्था कायम रखने मे पुलिस का सहयोग करने की बात कही। बाद में नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी देने वाले पंप लेट भी बांटे। इसमें एसआई देवेंद्र सिंह, मजाहिर, रिफकत अली, मुनव्वर अहमद, सुलेमान, यामीन अहमद, अफसर प्रधान, इशाक अहमद, साददा, इरफान अहमद, सादिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed