फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tricolor will be hoisted in the village panchayats of the district

Saharanpur News: जिले की ग्राम पंचायतों लहराएंगे तिरंगे

Wed, 30 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in the village panchayats of the district
सहारनपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों के मुख्य चौराहों पर तिरंगे लगाए जाएंगे। करीब 80 फिट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। इसके तहत पहले चरण में 20 ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित करने का सर्वे शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकासखंडों में 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनकी आबादी 10 हजार से अधिक है। 53 ग्राम पंचायतों में दिसंबर माह में 25 करोड़ की लागत से कायाकल्प अभियान चलेगा। इसके तहत स्वच्छता और सुंदरीकरण के कार्य होंगे। इसके साथ ही पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के प्रमुख चौराहों पर तिरंगा लगाए जाने का भी खाका तैयार किया है। पहले चरण में तिरंगा लगाने के लिए 20 ग्राम पंचायतों में जगह चिह्नित की जा रही है। जल्द ही कायाकल्प अभियान के तहत तिरंगे लगाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

महानगर की तर्ज पर होगा कार्य
महानगर में नगर निगम द्वारा बीते एक वर्ष में आंबेडकर चौक, हसनपुर चौक, रेलवे स्टेशन के पास से 100 से 110 फिट ऊंचाई पर तिरंगे लगाए गए थे। इसी तरह अब ग्राम पंचायतों में भी तिरंगे लगाए जाने की योजना है। ग्राम पंचायतों में करीब 80 फिट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

53 ग्राम पंचायतों में कायाकल्प अभियान शुरू होगा। इस अभियान में स्वच्छता और सुंदरीकरण पर फोकस रहेगा। इसके अलावा कुछ ग्राम पंचायतों के प्रमुख चौराहों पर तिरंगा लगाए जाने की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।------आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed