फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tricolor waved gracefully in madrasas

मदरसों में भी शान से लहराया तिरंगा

Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved gracefully in madrasas
मदरसे में गणतंत्र दिवस मनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जिले के देहात में 68वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस और स्काउट कैडिटों ने बारिश के बावजूद प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन


बेहट में भोर होते ही बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर गली मोहल्लों में प्रभात फेरी निकाली। तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय, गांधी चौक एवं मोहल्ला महाजनान, सपा नेता लाखन सिंह ने आनंद बाग, भाजपा के वरिष्ट नेता आदित्य प्रताप सिंह राणा ने अपने पैतृक गांव जसमौर के अलावा कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता इंटर कॉलेज बेहट में प्रधानाचार्य ललित धीमान, कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर आरएन सिंह यादव, जामिया रहमत घघरौली में प्रबंधक डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी, कलसिया स्थित नेहरू शांति विद्या निकतेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश ने ध्वजारोहण किया।

इसके अलावा फतेहपुर कलां, कम्बोहमजरा, साढ़ौली कदीम, जाटोवाला आदि क्षेत्र की सभी शिक्षण संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। 

छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. चंद्रकेश शर्मा, ग्राम पंचायत रंडोल में प्रधान राजेश कुमार, शांति इंड्रस्टीज पर प्रबंध निदेशक सतीश रावत, फ्लोराडेल पब्लिक स्कूल मुजफ्फराबाद में प्रबंधक धर्मेंद्र मलिक, डैलमोंड इंटरनेशनल में प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल और सचिव सचिन खुराना ने ध्वजारोहण किया। 

बड़गांव के आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अजब सिंह, एमपीएम इंटर कालेज शिमलाना में प्रधानाचार्य संतरपाल सिंह, एमपीएम डिग्री कॉलेज शिमलाना में प्राचार्य डा. संदीप गुप्ता, थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह, सती स्मारक इंटर कॉलेज लुकादड़ी में प्रधानाचार्य सूरजभान सिंह, सहजी स्थित मदरसे में प्रधान मेघराज सैनी ने ध्वजारोहण किया।

साढौली कदीम में खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बीडीओ राहुल वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साढौली कदीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी नितिन कदवाल, पब्लिक इंटर कालेज साढौली कदीम में प्रबंधक कर्मसिंह राणा, यमुना खादर इंटर कालेज कम्बोहमजरा में प्रबंधक रिषीपाल व प्रधानाचार्य

नाथीराम काम्बोज, बीएस जू. हाईस्कूल कम्बोहमजरा में प्रबंधक बिजेंद्र काम्बोज, न्यू बीएस एम एकेडमी सलेमपुर गदा में प्रधानाचार्या अनुज सैनी, बीएसएम जू हाईस्कूल सलेमपुर गदा में एमडी अमित सैनी, सरस्वती मॉडर्न पब्लिक स्कूल जोधेबांस में प्रधानाचार्य अवनीश काम्बोज ने ध्वजारोहण किया।

गागलहेड़ी के एसआरसी कालेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी में शर्मिष्ठा चौधरी ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन पीके चौधरी, प्रधानाचार्य अमित भारद्वाज, संदीप, शेखर पंवार, मनीषा, विपिन कुमार, गरिमा आदि रहे।

सत्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सत्यवती यादव, पीजी पायस इंटर कॉलेज में प्रबंधक पंकज गर्ग, सियाराम इंटर कॉलेज प्रबंधक बीपी शर्मा, एसआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ललित शर्मा, एचबीएच इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वाजिद अली ने ध्वजारोहण किया।

द एशियन एकेडमी में दीपक यादव व भावना बाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में समाजसेवी विकास सैनी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमजद खां ने ध्वजारोहण किया। 

गंगोह के गांधी चौक में नगरपालिका चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने ध्वजारोहण किया। नगरपालिका कार्यालय पर ईओ श्रीचद कुमार ने ध्वजारोहण किया। शोभित विश्वविद्यालय में कुलपति डा. दुर्ग विजय राय ने ध्वजारोहण किया।

महामंडलेश्वर मार्तंडपुरी, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर आदि ने शुभकामनाएं दी। पूरणमल रामलाल डिग्री कॉलेज में श्री कांता प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रगान उपरांत विद्यार्थियों अंजली, शिबली अंसारी, गगन शर्मा, तौसीफ, शुभम, शिवानी, शोयबा, रजनी, निशा, काजल शर्मा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

डा. नितिका रानी के निर्देशन में छात्राओं गीता, रजनी, काजल शर्मा, ईशू शर्मा, अलका, आरती, दीपा शर्मा, नीलिमा, नेहारानी, दिव्या जैन, प्राची, शोयबा, चांदनी, निशा, पारूल ने रंगोली बनाई। प्रवीण मित्तल ने वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता स्पर्धा का शुभारंभ किया।

प्रथम दिन कैरम प्रतियोगिता हुई। संचालन राहिताश ने किया। प्राचार्य पवन बंसल ने शुभकामनाएं दी। दिवाकर गोयल, विशाल मित्तल, राकेश सिंघल, लक्ष्य सैनी आदि रहे।

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंध समिति सदस्यों वरुण गर्ग, नीरज गोयल, प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। तैयबा, अभिषेक, विवेक, प्रियंका शर्मा, आदि ने देशभक्ति से औत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुति दी। अलका गोयल, मोनिका गर्ग, वंदना, सीमा, अरविंद सैनी रहे। 

हिंदु राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, प्रबंधक योगेश गर्ग, उपप्रबंधक अशोक गुप्ता, मनी गोयल, नाथीराम बंसल और प्रधानाचार्य विजय कुमार, शिवचौक पर नेता मोल्हडमल गर्ग, एआर ग्रीन चैनल अकादमी में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री असदउल्ला अजमेरी, डीएवी में प्रधानाचार्य जुगेंद्र एस

उपाध्याय, जगन्नाथ सरस्वती विधा मंदिर इंटर कॉलेज और गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में अध्यक्ष उमेश गोयल, रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष जंग बहादुर गोयल, हीरोज मेमोरियल हाईस्कूल और के आर माडर्न में नगरपालिका चेयरमैन नोमान मसूद, प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में मेधावी बच्चे को पुरस्कृत किया गया।

मेजर अशोक मित्तल और सुरेशपाल राणा ने ध्वजारोहण किया। विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में सुमित कुमार, प्रकाश जूनियर हाईस्कूल में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर शर्मा, आरके मेहता इंटर कालेज में पूर्व चेयरमैन लाला कांता प्रसाद, लायंस क्लब सेंट्रल में अध्यक्ष प्रदीप खन्ना, सिल्वर ओक

पब्लिक स्कूल में अशोक गर्ग, आईपीएस में मुकेश गुप्ता, दिव्य पब्लिक स्कूल में प्रदीप शर्मा, बालाजी जूनियर हाईस्कूल में प्रदीप खन्ना और अशोक ठकराल, सुमित्रा सैनी आईटीआई में डा. राधेश्याम सैनी, एम फातिमा पब्लिक स्कूल में मौलाना नवाब हसन नदवी, जूनियर हाईस्कूल पीरमाजरा में प्रधान मोहम्मद इमरान ने ध्वज फहराया।


गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज महंगी में निदेशक मेघराज सैनी, सनराइज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमरपाल सिंह और प्रधानाचार्य सुमिता चौधरी, विवेक इंटर कालेज डुभरकिशनपुर में पद्म सिंह खटाना और बीआरसी बीराखेडी में एबीएसए राममोहन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने श्रद्धासुमन समर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed